फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी

फिरोजाबाद
सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर एक घटना घटित हुई यह घटना ग्राम धातरी स्थित लग्जरी होटल के सामने हुई आपको बता दें कि शनिवार गोवर्धन मथुरा परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेज दिया गया। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू करा दिया गया है। हादसे के दौरान बोलेरो पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर चालक शौकीन खान का कहना है कि वहां ढाबे पर चाय पीने के बाद जैसे ही चला कि तभी पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। उसने बताया कि वह कंटेनर में कलई लेकर उड़ीसा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बोलेरो पिकअप सवार मध्य प्रदेश से गिरिराज महाराज गोवर्धन मथुरा परिक्रमा और दर्शन करने आए थे। वापस भिंड मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उपचार के दौरान एक श्रद्धालु 45 वर्षीय जय सिंह पुत्र रामरतन निवासी बिलोहरा थाना देहात भिंड मध्य प्रदेश की मौत हो गई इस सड़क दुर्घटना मे मुन्नालाल पुत्र लखीराम, राममूर्ति पत्नी मुन्ना लाल, हरिशंकर पुत्र लच्छीराम निवासीगण बोलेरो जनपद भिंड मध्य प्रदेश, गुड़िया पुत्री धीर सिंह निवासी महूंना भिंड मध्य प्रदेश, छोटी पत्नी रामबरन सिंह निवासी रुदौली भिंड, लक्ष्मी पुत्री राम खेत निवासी बगेडी भिंड, मुन्नी देवी पत्नी मुरारी भिंड, पिंकी पत्नी रामजी निवासी भिंड, मोहन सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रुदौली थाना पवई जिला भिंड मध्य प्रदेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button