फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस का टायर फटने से पलटी, 7 लोग घायल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस का टायर फटने से पलटी, 7 लोग घायल

फिरोजाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस का टायर फटने से बस पलट गई जिससे बस में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आपकों बता दे कि दिल्ली से जालौन जा रही बस का फिरोजाबाद-आगरा बॉर्डर के पास टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण बस पलट गई। बस में 35 से 40 सवारियां सवार थी। हादसे में 7 सवारी घायल हुई हैं। स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जिला अस्पताल में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं कुछ लोग आगरा में भर्ती कराया गया हैं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब फिरोजाबाद-आगरा बॉर्डर पर दिल्ली से उरई जा रही स्लीपर बस का टायर फट गया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बस में सवार अशोक शर्मा निवासी जालौन, बंटी, सुशीला और आशीष निवासी जालौन, सर्वेश और कृतिका घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button