फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में सांसद ने टूंडला रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने की बात रखी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में सांसद ने टूंडला रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने की बात रखी

फिरोजाबाद
रेल सुविधाओं व सुधार व विचार-विमर्श को लेकर प्रयागराज में संसद सदस्यों के साथ रेल महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे की बैठक हुई। बैठक में फिरोजाबाद के सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने अपने संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों के सुधार व रेल यात्रियों की समस्याओं के साथ ही टूंडला को और भी बेहतर स्टेशन बनाने पर बल दिया।
रेल महाप्रबंधक सतीश कुमार ने बैठक में उत्तर मध्य रेलवे की एक समग्र तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने हाल के वर्षों में उत्तर मध्य रेलवे की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने टूंडला, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद स्टेशनों पर व्यापक बदलाव लाने, यात्रियों की मूलभत सुविधाओं, विभिन्न गाड़ियों के ठहराव एवं कानपुर से मुरादाबाद वाया टूंडला नई ट्रेन चलाने की बात कही। अंडरपास में पानी भरने की समस्या से निजात दिलाने तथा रेलवे कॉलोनियों को और बेहतर करने की बात कही। बैठक में उनके साथ उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति व अन्य सांसदों के अलावा टूंडला के रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि के रूप में श्रीकृष्ण गौतम, रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी मौजूद रहे। संचालन उप महाप्रबंधक/ सामान्य अंकुर चंद्रा ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button