उदय प्रकाश का चार साल का सराहनीय कार्यकाल व उनकी बेहतरीन कार्यप्रणाली रही सराहनीय

उदय प्रकाश का चार साल का सराहनीय कार्यकाल व उनकी बेहतरीन कार्यप्रणाली रही सराहनीय
आईरा न्यूज़
गौरव वर्मा
मुजफ्फरनगर। बहुत अधिकारी ऐसे होते हैं जो अपनी कड़ी लगन मेहनत एवं निष्ठा के दम पर ऐसी पहचान बनाते हैं कि उनके कामों को बड़ी शिद्दत से याद किया जाता है। यहां पर हम बात कर रहे हैं जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश की जो जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग ४ साल तक तैनात रहे और अपनी सराहनीय कार्य प्रणाली के चलते शासन स्तर पर सराहे गए इनका तबादला शाहजहांपुर जिला आबकारी अधिकारी के पद पर किया गया है नोएडा से राकेश बहादुर सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है उल्लेखनीय है कि उदय प्रकाश के ४ साल का कार्यकाल पूरी तरह निर्विवाद रहा और शासन सत्ता और सरकार की कसौटी पर पूरी तरह खरे भी उतरते हुए राजस्व को बढ़ाने का काम किया तो वही अवैध रूप से बनाई जाने वाली शराब पर चुनौतीपूर्ण जनपद मुजफ्फरनगर में पूरी तरह अंकुश लगाकर रखा इतना ही नहीं विभागीय परिसर में सौंदर्य करण अनुशासन एवं कर्तव्य निष्ठा का संदेश दिया एवं बेहतर कामों को अंजाम देने वाले उदय प्रकाश मुजफ्फरनगर में अपनी तैनाती को लेकर बहुत चर्चाओं में रहे और बड़ी मजबूती और बहादुरी के साथ काम किया तथा अपने अधीनस्थों को भी यही पाठ पढ़ाया कि अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ अंजाम दें और अपने विभाग का नाम हर हाल में ऊंचा करके रखें यहां से तबादला हो कर जाने के बाद उनकी कमी सदैव महसूस रहेगी लेकिन जिस प्रकार वे अपने ४ साल की पारी खेलकर गए हैं उसको बहुत ही शिद्दत के साथ याद किया जाता रहेगा। यहां विदित है कि जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बेहतर काम करने के साथ-साथ राजस्व को बढ़ाने विभाग में ईमानदारी का संदेश देने के साथ आबकारी ऑफिस में सौंदर्यीकरण महिला विभाग के लिए टॉयलेट की व्यवस्था की तो वही आबकारी निरीक्षकों के लिए कक्ष को भी सुंदर और सुसज्जित बनाया गया उनके ऐसे काम है जो उनके जाने के बाद भी अपनी अलग छाप छोड़ कर रखेंगे और उनकी कार्यप्रणाली की याद दिलाते रहेंगे।


















