फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

हरियाणा से आई स्वास्थ विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

हरियाणा से आई स्वास्थ विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार हॉस्पिटल और इमरजेंसी का निरीक्षण कर रही है। हरियाणा से आई स्वास्थ विभाग की टीम ने फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा
ब्लड बैंक सहित ओपीडी का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम हरियाणा के रोहतक से फिरोजाबाद पहुंची आम मरीजों को मिलेगा लाभ। पीजी डॉक्टर ना होने से इमरजेंसी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मरीजों को असुविधा नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बलबीर सिंह ने बताया आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला अस्पताल और इमरजेंसी का निरीक्षण किया गया है। पीजी डॉक्टर की होगी तैनाती। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार होगा और ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में सर्विस सुविधा बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया है। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए पीजी डॉक्टर की तैनाती जल्द होगी। डॉक्टर की तैनाती से ट्रामा और इमरजेंसी की सर्विस में होगा काफी सुधार,निरीक्षण में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे मौजूद।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button