देहरादून-उत्तराखण्ड़

गेस्ट हॉउस बना देह व्यापारियों का आशियाना, 3 महिला और दो पुरुषो के साथ मैनेजर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,देहरादून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। शनिवार रात को छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं, दो पुरुषों और गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं बिहार और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके आधार पर एएचटीयू और कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई
पुलिस ने गेस्ट हाउस मैनेजर तापस शाहू (निवासी शांतडा, रामनगर, पश्चिम बंगाल), कमलेश साहनी (निवासी रागवा, दरभंगा, बिहार), संजीत कुमार (निवासी कमलवीधा, अररिया, बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में मैनेजर तापस शाहू ने खुलासा किया कि गेस्ट हाउस को चमोली निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने लीज पर लिया था। वह बाहरी राज्यों की परिचित महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें गेस्ट हाउस में बुलाया जाता और कमीशन लेकर महिलाओं के पास भेजा जाता था।
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और ऐसे गैरकानूनी धंधों पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button