नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गंगा पोषक नहर पर गुलदार की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

गंगा पोषक नहर पर गुलदार की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

नूरपुर। नगर क्षेत्र में गुलदार की आमद ने एक बार फिर लोगों को खौफजदा कर दिया है। जहां एक ओर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है, वहीं अब गुलदार की मौजूदगी ने डर का माहौल और भी गहरा कर दिया है।बीते दिन देर शाम नगर के निकटवर्ती गांव दौलतपुर बिल्लौच के पास गंगा पोषक नहर के पुल पर एक विशाल गुलदार बेखौफ होकर बैठा नजर आया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर गुलदार पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिससे यह खबर तेजी से फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने उसे भगाने की कोशिश भी की, लेकिन गुलदार बिना किसी डर के पुल के ऊपर आराम करता रहा। गनीमत यह रही कि गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार को पकड़ने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोग भयमुक्त होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर सकें।वहीं प्रशासन व वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button