खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार
खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बेवर / मैनपुरी – थाना क्षेत्र के गांव में उस समय चीख पुकार मच गई जब खेतों की सिंचाई करने गए किसान का शव खेत पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहरा मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिवार में किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी टोडरपुर से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान भारत सिंह पुत्र श्री राम उम्र 50 बर्ष अपने खेतों में खड़ी फसल को पानी लगाने के लिए गए थे जहां से वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उनकी चिंता हुई परिजन जब खेतों पर पहुंचे तो संदिग्ध अवस्था में किसान भारत सिंह का शव खेत पर पड़ा मिला जिसे देखते ही हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक किसान अपने पीछे अपनी तीन बेटियों को छोड़कर चला गया है फिलहाल किसान के असमय चले जाने से उसके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट है परिवार में आकस्मिक हुई मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


















