कोई भी गरीब युवा अब न्याय से वंचित नही होगा-अधिवक्ता इरशाद अहमद

सुप्रीम कोर्ट के वकील इरशाद अहमद ने आज अंसारी रोड दरियागंज में अपने नए दफ़्तर का उद्धघाटन किया। उद्धघाटन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ वकील मौजूद रहें। इरशाद अहमद ने कहा। हमारा ऑफिस खोलने का मक़सद ग़रीब, पिछड़े और मजदूरों की कानूनी मदद करना है। कई बार यह देखा जाता है कि कानूनी प्रक्रिया में काफ़ी लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता हैं। बहुत सारें लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती। जिसकी वजह से वो फीस नहीं दे पाते हैं।जिसके कारण अच्छे वकील नहीं कर पाते है। वकील नहीं कर पाने की वजह से या तो न्याय में बहुत देरी होती है या फिर न्याय से वंचित रह जाते है । कई बार ग़लत तरीकों से युवाओं को फंसा दिया जाता है। कानूनी प्रक्रिया में उन युवाओं का पक्ष रखने वाला कोई अच्छा वकील नहीं मिलता है। ऐसे लोगों की फ्री मदद की जाएगी। मेरा मानना है न्याय का अधिकार सबको है। मैं ये काम ईमानदारी से करूँगा।


















