बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक समिति के कार्यालय पर संपन्न हुई

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक समिति के कार्यालय पर संपन्न हुई

समिति चेयरमैन मनदीप कौर गुरजीत ने किसान भाईयों से समिति के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। सोमवार को किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद में सामान्य निकाय की बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए समिति के एमडी लवेश कुमार द्वारा गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार विमर्श किया गया। आगामी सहकारी वर्ष के लिए समिति का अधिकतम दायित्व निर्धारित करने पर विचार किया गया। गत वर्ष की लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र और लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पर विचार किया गया। वार्षिक संतुलन पत्र 2022 की पुष्टि पर विचार किया गया‌। आगामी सहकारी वर्ष के बजट पर विचार। वर्ष 2021-2022 के आय-व्यय के प्रतिवेदन पर विचार किया गया। समिति के लाभांश वितरण पर विचार विमर्श किया गया। चेयरमैन मनदीप कौर गुरजीत ने क्षेत्र के किसान भाईयों से समिति कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति सभी किसान भाइयों की संस्था है और किसानों का सहयोग मिलने से ही समिति आगे बढ़ेगी। वही इफको कंपनी से आए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमकार राणा ने किसानों को नैनो यूरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया से किसानों को फायदा होगा उन्होंने सभी किसानों से अधिक से अधिक नैनो यूरिया का स्प्रे कर लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन मनदीप कौर तथा संचालन एमडी लवेश कुमार ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन पति गुरजीत सिंह के अलावा ओमप्रकाश सिंह,ऋषि पाल सिंह, दीवान सिंह,कैलाश चौधरी,नरेंद्र रावत,जगदीप सिंह,जय सिंह तथा शेरगढ़ समिति के एमडी अरुण कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button