बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

सैनी समाज के सम्मानित व्यक्तिगण व शिक्षित युवाओं के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर हल्दौर विकास अग्रवाल
हल्दौर। अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ द्वारा हल्दौर क्षेत्र के ग्रामीण व नगरीय सैनी समाज के उत्थान हेतु सैनी समाज के सम्मानित व्यक्तिगण व शिक्षित युवाओं के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

जिसमें युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर विस्तार चर्चा हुई। संगठन के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मदनपाल सिंह सैनी ने युवाओं सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जब तक सैनी समाज युवा वर्ग भारतीय संस्कृति सभ्यता को नहीं समझेगा तब तक सैनी समाज की युवा पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती । संगठन के प्रांतनीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सैनी जी ने संगठन के वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हित चिन्तन समिति को हर छोटी बड़े गांव व शहर में बनाने का आव्हान किया। सगठन के मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी जोस बड़ते हुए गोष्टी में उपस्थित युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए आभार व्यक्त किया। गोष्टी में उपस्थित नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सीताराम सैनी उर्फ भीम ठेकेदार ,महाराजा शुरसैनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह सैनी, सचिव राजाराम सिंह सैनी, धामपुर से धर्मपाल सैनी, लाडनपुर से पूर्व प्रधान राजपाल सिंह सैनी, जिला संगठन मंत्री भूदेव सैनी , जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मोहित सैनी, रवि सैनी, धीरज सैनी,आकाश सैनी, मोनू सैनी , रमेश सैनी आदि युवा वर्ग उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button