किसान महापंचायत में जोर शोर से उठेगा नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कराने का मुद्दा-बाबूराम तोमर

बिजनौर -18 सितंबर को भाकियू की लखनऊ में होने वाली ऐतिहासिक किसान महापंचायत में जोर शोर से उठेगा नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कराने का मुद्दा-बाबूराम तोमर ,
लखनऊ की महापंचायत में इस बार मंडल मुरादाबाद के बिजनौर सहित पांचों जिलों से पहुंचेंगे 10 हजार से भी अधिक किसान ,भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर ने बिजनौर के किसानों से 18 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली ” किसान मजदूर बचाओ,, महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। ,भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहां कि इस बार 18 सितंबर को लखनऊ में भाकियू फिर से सरकार को किसानों की ताकत का एहसास कराएगी। बाबूराम तोमर ने कहां कि इस किसान मजदूर महापंचायत से भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों की गंभीर समस्याओ को लेकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। ,भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहां कि ये समय किसान के लिए करो या मरो का हैं लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में अगर अब भी किसान अपनी समस्याओं को मजबूती के साथ नही उठाएगा तो फिर कोई किसान की सुनने वाला नहीं मिलेगा। आज के समय में कोई भी सरकार किसान को कुछ देना नही चाहती सिर्फ किसान के वोट पर राजनीति की जा रही हैं और इस गंदी राजनीति को रोकने और किसानों को किसान का हक दिलाने के लिए सिर्फ एक ही किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत है जो प्रदेश प्रदेश घूम कर किसानों को जगाने का काम कर रहे हैं इसलिए हम किसानों की भी जिम्मेदारी हैं कि खुद जागकर पड़ोसी किसानों को भी जगाएं और 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली ” किसान मजदूर महापंचायत ,, को ऐतिहासिक महापंचायत बनाने में अपना अहम योगदान दें।
लखनऊ महापंचायत में इन ट्रेनों से जायेंगे किसान। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर बताया कि मुरादाबाद मंडल के पांचों जिले के किसान 17 सितंबर की रात को नजीबाबाद = लखनऊ लाइन पर रात जनता एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस ट्रेन में अपने अपने नजदीक के रेलवे स्टेशन से बैठेंगे और बिजनौर = लखनऊ लाइन से रात को सद भावना एक्सप्रेस से व अमरोहा और मुरादाबाद के किसान नौचंदी एकप्रेस से भी अपने अपने पास के रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे।


















