बिजनौर-उत्तरप्रदेश

किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में विलंब करने वाले चीनी मिलों के गन्ना केंद्रों को कम किया जाए- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने दिए कड़े निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में अनावश्यक रूप से विलंब करने वाले चीनी मिलों के गन्ना केंद्रों को कम किया जाएगा, बिलाई चीनी मिल के प्रबंधक को अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र करने के जिलाधिकारी अंकित ने दिए कड़े निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 20 SEPTEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलेक्ट सभागार में आयोजित समस्त चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ आगामी पैराई सत्र के दृष्टिगत सड़कों की स्थिति, गन्ना मूल्य के भुगतान आदि के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक, बिलाई शुगर मिल को निर्देश दिए कि किसानों के गन्ना मूल्य का यथाशीघ्र भुगतान करना शुरू करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही अथवा अनावश्यक रूप से विलंब किया जाएगा, उसके गन्ना केंद्रों को कम कर दिया जाएगा।
गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए पाया गया कि बिलाई शुगर मिल के अलावा सभी चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत रूप से भुगतान कर दिया है, केवल बिलाई शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान के सापेक्ष कुल 60% ही भुगतान किया गया है, उक्त चीनी मिल पर कुल 18364.06 लाख रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान देय है। उन्होंने बिलाई मिल के प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए कि अवशेष भुगतान जल्द से जल्द करने की कार्यवाही अमल में लाएं और इसमें किसी के प्रकार की भी लापरवाही न करें।
जिलाधिकारी द्वारा आगामी पराई सत्र शुरू करने के बारे में पूछे जाने पर बिजनौर एवं चांदपुर चीनी मिल के अलावा सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों द्वारा माह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पैराई सत्र शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। चांदपुर एवं बिजनौर के चीनी मिल प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि दोनों चीनी मिलों के पैराई क्षमता के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके कारण माह नवंबर में ही पैराई सत्र प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह के अलावा सभी चीनी मिलों के प्रबंधक मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button