काशीपुर-उत्तराखण्ड़
किरायदारो का नही कराया था सत्यापन तो पुलिस ने ठोका 10 हजार ₹ का जुर्माना

जसपुर / उत्तराखंड (सुनील श्रीवास्तव ),,,जसपुर पुलिस ने यहां निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों ,दुकानदारों एवं किराएदारों का सत्यापन किया। किराएदार का सत्यापन नहीं कराए जाने पर एक मकान मालिक पर दस हजार रुपए का जुर्माना किया। कोतवाल अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा प्रदेश एवं नगर से बाहर से आकर नगर में रह रहे किराएदार नौकरो एवं अन्य लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। रविवार को मोहल्ला भूप सिंह में 30 लोगों का सत्यापन किया गया। किराएदार का सत्यापन नहीं कराया जाने पर एक मकान मालिक का दस हजार रुपए का चालान किया गया। उन्होंने नगर वासियों के किराएदारों का सत्यापन कराया जाने की अपील की।


















