वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी से पीएम मोदी दो ट्रेनों को द‍िखाएंगे हरी झंड़ी, दोनों ही ट्रेनें यूपी से महाराष्‍ट्र को जोड़ेंगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास खबर

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित अमृत भारत एक्सप्रेस अब पुणे जनपद के हडपसर रेलवे स्टेशन तक यात्रा करेगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है। यह ट्रेन बनारस-पुणे-बनारस के बीच संचालित होगी और इसकी पहचान नंबर 22589/22590 होगी।

यह 22 कोचों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम सवा छह बजे रवाना होगी और 30 घंटे बाद, यानी तीसरे दिन रात 12:10 बजे हडपसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, यह ट्रेन दिन में ढाई बजे हडपसर से चलकर सुबह 07:50 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

भदोही जिले के निवासियों को भी इस ट्रेन से लाभ होगा, क्योंकि इसका पहला ठहराव ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर होगा। वर्तमान में ज्ञानपुर से सप्ताह में दो दिन, बुधवार (22132 ज्ञानगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस) और शनिवार (11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस) गुजरती है। अमृत भारत एक्सप्रेस ज्ञानपुर से यात्रा करने वाली पहली नियमित ट्रेन होगी।

यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए निम्नलिखित 20 रेलवे स्टेशनों पर रुकने का अवसर मिलेगा: बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओराई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, ईटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, रोपर गांव, अहिल्याबाई नगर, डाउंड कोर्ड लाइन और हडपसर रेलवे स्टेशन (पुणे)।

इस ट्रेन के संचालन से न केवल बनारस बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रस्तुत करेगी। वहीं दूसरी ट्रेन अयोध्‍या से मुंबई के ल‍िए शुरू की गई है। दोनों ही ट्रेनें महाराष्‍ट्र को जोड़ेंगी। इन दोनों ही ट्रेनों के शुरू होने की वजह से यूपी का महाराष्ट्र से सीधा जुड़ाव हो सकेगा। यह ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button