वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी में नशामुक्ति का शंखनाद बीएचयू से निकली विशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नशामुक्त भारत के लिए काशी की हुंकार, हजारों लोगों ने लिया संकल्प ||

भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी धर्म की नगरी है उसे नशामुक्त घोषित किया जाय- पूजा शुक्ला ||

भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक है उनके नाम पर समाज को नशा न परोसा जाय, धर्म की नगरी में नशा से धर्मविहीन समाज बन रहा है – अजय अवस्थी ||

भगवती मानव कल्याण संगठन की पहल नशामुक्त प्रदेश बनाने की मांग तेज ||

युवाओं को नशे से बचाने के लिए काशी में जागरूकता अभियान,सरकार से सख्त कदम की अपील ||

नारी शक्ति का आह्वान नशामुक्त समाज के लिए काशी में विशाल पदयात्रा आयोजित ||

वाराणसी :- नशामुक्त भारत खुशहाल काशी के लक्ष्य के तहत नशामुक्त अभियान के अंतर्गत धर्म,राष्ट्र मानवता की सेवा के लिए कार्यरत भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक धर्मसमाट युग चेतना पुरुष योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में
भगवती मानव कल्याण संगठन ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी मैदान से विशाल नशामुक्त पद यात्रा का आयोजन किया | यात्रा में पहुंचे हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सामाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का सन्देश दिया साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग की | नशामुक्त पद यात्रा में मुख्य रूप से पंचज्योति शक्तितीर्थ सि‌द्धाश्रम से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरुप पूजा शुक्ला,संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी व सिद्धाश्रम चेतना आरुनी का आगमन हुआ |

नशामुक्त पद यात्रा को संबोधित करते हुए संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने बताया ये बाबा विश्वनाथ की धरती हैं ये धर्म की नगरी है काशी पवित्रता और दिव्यता की नगरी है ये भक्तों और संतों की नगरी है फिर भी काशी की धरती में लोगों को नशा करवाया जा रहा है जगह जगह शराब के ठेके है युवा समाज नशा की और बढ़ रहा है और इसी धरती से नशामुक्त प्रदेश बनाने हेतु नशामुक्त का शंखनांद भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया है विशाल नशामुक्त पद यात्रा के आयोजन का उद्‌देश्य ही है | नशामुक्त परिवार खुशहाल प्रदेश अपराध मुक्त समाज बने नशामुक्त की यह क्रान्ति बढ़ती रहेगी और सरकार को नशामुक्त बनाने की लिए बाध्य करेगी | नारी शक्ति को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा माताओं,बहनों पर अत्याचार नशे के कारण बढ़ रहा है किसी माता का बेटा तो किसी बहन का भाई नशे से बर्बाद हो रहा है | नारी शक्ति को आवाज ये उठाना होगा भगवती मानव कल्याण संगठन आपका आवाहन करता है |

अजय अवस्थी केंद्रीय महासचिव ने बताया भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक है उनको नशा का प्रतीक न बनाया जाय | युवा समाज भोले के नाम पर भांग पी रहा है धर्म की नगरी में नशा धर्मविहीन समाज का निर्माण कर रहा है बुद्धजीवी और विद्वानों की धरती है नशे के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए संगठन आपका आवाहन करता है |

सरकार राजस्व के लिए प्रदेश को शराब बॉट रही है जिससे युवा समाज संस्कार विहीन होकर नशेबाज बन रहा अपराधी बन रहा जिस देश का युवा नशा करेगा उस देश का विकास सम्भव नहीं होगा | अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा, दुर्घटना का कारण नशा है महिलाओं पर अत्याचार का कारण नशा ही है फिर भी सरकार समाज में नशे को बढ़ावा दे रही है | सरकार शराब के ठेके खोलकर समाज को नशेबाज अपराधी व धर्मविहीन बना रही है | भगवती मानव कल्याण संगठन सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए नशामुक्त प्रदेश की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करता है |

भगवती मानव कल्याण संगठन एक ऋषि का संगठन है योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने धर्मराष्ट्र मानवता की रक्षा के लिए संगठन का गठन किया,माता भगवती के आशीर्वाद से,देश्स्तर पर तीस वर्षों से संगठन समाज को नशामुक्त व मांसाहार मुक्त बनाने का कार्य कर रही है लाखो परिवारों को अध्यात्मिक चेतना प्रदान करते हुए धर्मवान समाज का निर्माण कर रहा है |

सिद्‌धाश्रम चेतना आरुणी शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की दिव्य काशी और भव्य काशी तभी बनेगी जब नशामुक्त काशी बनाया जाय एवं गौ हत्या बंद करके गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाएँ इस बात की मांग भी सरकार से की |
कार्यक्रम में देश प्रदेश से आये हुए कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़ के हिस्सा लिया |

भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित नशामुक्त पद यात्रा का जगह -जगह संत,महात्मा,विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button