कांवड़ यात्रा को लेकर संभ्रात नागरिकों के साथ थाना नूरपूर में बैठक का आयोजन

श्रावण मास के की शुरूआत होते ही पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर संभ्रात नागरिकों के साथ थाना नूरपूर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने मीट की दुकानों को पूरी तरह बंद रहने की बात कही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत नही होने दी जाएगी। इसके अलावा कावड़यिो से अपील की गई है कि यात्रा के कोई भी विवाद की स्थिति पैदा न होने दे।
थाना नूरपूर में थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि यात्रा पर जाते समय पुलिस को सूचना दे। मार्ग पर चलने वाले लोगों व महिलाओं से अभद्रता व दूसरे धर्म के लोगों पर कोई टिप्पणी न की जाए। डीजे धीरे बजाएं। मुस्लिम बस्ती में नारेबाजी न की जाए। समूह बनाकर शान्ति पूर्वक कांवड़ यात्रा पर जाएं। रास्ते में बने शिविर में आराम करें व सुरक्षित स्थान पर ठहरें। थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में मीट की दुकाने पूरी तरह बंद रहेगी। और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी।
रिपोटर विकास सिंह







