उत्तरप्रदेशखबरों की खबर
पांच हजार तिरंगा झंडा देंगे कांग्रेस नेता विवेक नरायन

पांच हजार तिरंगा झंडा देंगे कांग्रेस नेता विवेक नरायन
कन्नौज-अवनीश चन्द्र तिवारी
ग्लोबल फोरम फॉर कन्नौज इत्र उद्योग के संयोजक विवेक नारायण मिश्र ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सरकार की घर घर तिरंगा लगाए जाने की योजना के तहत जिला प्रशासन को पांच हजार तिरंगा झंडा देंगे की आज घोषणा की। प्रदेश के प्रमुख सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल फोरम फॉर कन्नौज इत्र उद्योग जिले के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है और उन्होंने मुख्यमंत्री को एक दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है ताकि कन्नौज का इत्र उद्योग अपनी बुलंदियों पर पहुंच सके और उसकी जो विश्व में पहचान है वह बरकरार रह सके।






