उत्तराखंड

कांवरिया को मारी वाहन ने टक्कर तो हो गया हंगामा ,कांवरियों ने हाईवे किया जाम,

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

केलाखेड़ा /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उधमसिंह नगर में एक अज्ञात वाहन ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिसके बाद कांवड़िये ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे जाम करवाकर जमकर हंगामा काटा।घटना उधमसिंह नगर के केलाखेड़ा की है। अज्ञात वाहन की टक्कर ने भोले (कांवड़िया) को टक्कर मार दी। जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने एनएच 74 हाइवे पूरी तरह से जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधिक्षक काशीपुर अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुषा बडोला और एसडीएम राकेश तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
इस दौरान कांवड़ियों की पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। कांवड़ियों का कहना है कि जब तक वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। फिलहाल पुलिस अधिकारी प्रर्दशनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button