कांवड़ यात्रा: बिजनौर में आज से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, कहीं जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

कांवड़ यात्रा: बिजनौर में आज से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, कहीं जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
1. बिजनौर से हरिद्वार और पौड़ी को आने-जाने वाले वाहनों का मार्ग
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले कावड़ियों के हल्के वाहन मंडावर चौराहा से वाया कस्बा मंडावर, नांगल, मंडावली होते हुए हरिद्वार जाएंगे।
पौड़ी जाने वाले हल्के एवं भारी वाहन बिजनौर सेंट मैरी चौराहा से वाया किरतपुर, देव पेट्रोल पंप जलालाबाद से नहर बाईपास से कोटद्वार होते हुए पौड़ी जाएंगे और आएंगे।
2. मुरादाबाद से सहारनपुर, देहरादून, मेरठ जाने का यह होगा मार्ग
मुरादाबाद से वाहनों को वाया ठाकुरद्वारा, जसपुर, काशीपुर, रेहड़, धामपुर, नहटौर, झालू से बिजनौर और गंगा बैराज से निकाला जाएगा, इसी रास्ते वापसी रहेगी।
3. मेरठ/मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर का मार्ग
मेरठ/मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर (उधम सिंह नगर) की तरफ जाने वाले वाहनों को बिजनौर बैराज से झालू, नहटौर, अफजलगढ़ से जसपुर को भेजे जाएंगे और आएंगे।
4. बिजनौर से मुरादाबाद का भारी वाहनों का मार्ग
-मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कालीमाता मंदिर, बिजनौर से वाया झालू, नहटौर, धामपुर, शेरकोट रेहड़, जसपुर से ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद जाएंगे और आएंगे।
बिजनौर से जाने वाले सभी हल्के वाहन वाया नूरपुर, छजलेट होते हुए मुरादाबाद जाएंगे। हालांकि कावड़ियों की संख्या बढ़ने पर इस मार्ग में फेरबदल किया जाएगा।
इन रास्तों से होगा रोडवेज बसों का संचालन
बिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बसें झालू, नहटौर, रेहड़, काशीपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी और आएंगी।
-बिजनौर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बस गंगा बैराज होते हुए आएंगी और जाएंगी।
-बिजनौर से हरिद्वार को आने व जाने वाली कांवड़ियों की बसें मण्डावर, नांगल, भागूवाला होते हुए आएंगी और जाएंगी।
इन रास्तों पर पूरी तरह बंद रहेंगे वाहन
-मण्डावली, मोटा महादेव, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
बिजनौर से चांदपुर, बवनपुरा मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
-बिजनौर से नूरपुर, दौलतपुर मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
-चिड़ियापुर बॉर्डर से भागूवाला चौकी, वालिया तिराहा कट से मोटा महादेव, नजीबाबाद, कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवाला कलां मार्ग पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
-बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी मार्गों पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) मालवाहक वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।


















