कन्नौज-उत्तरप्रदेश

रिश्वत लेते बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथो दबोचा ।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिश्वत लेते बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथो दबोचा ।

यूपी के जनपद कन्नौज में गुरुवार को कन्नौज के बीएसए दफ्तर में क्लर्क के पद पर कार्यरत कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथो पकड़ लिया है।इस दौरान बचाव के दौरान रिश्वत खोर और टीम के बीच हाथापाई भी हुई है।इसी क्रम में पूछताछ के लिए रिश्वतखोर को सदर कोतवाली कन्नौज ले जाया गया है। जहां पुलिस टीम की हिरासत में पूछताछ जारी है।सदर कोतवाली क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग दफ्तर में क्लर्क विमल पांडेय को एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को को उस समय पकड़ लिया, जब वह एरियर भुगतान के बदले गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरी बांगर में तैनात शिक्षक अनुराग सिंह से रिश्वत के रुपए ले रहा था।रिश्वतखोर विमल पांडेय ने एरियर भुगतान के लिए शिक्षक से बीस हजार रुपए की मांग की थी।जिसे दो किस्तों में अदा करने के लिए कहा गया था। गुरुवार को एरियर के भुगतान के लिए शिक्षक अनुराग सिंह रुपए देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग दफ्तर पहुंचे थे। यहां एंटी करप्शन की टीम के सदस्य पहले से ही मौजूद थे।जैसे ही क्लर्क ने रुपए लिए,वैसे ही टीम ने उनको दबोच लिया।इतना ही नहीं क्लर्क ने अपने बचाव को लेकर टीम के साथ धक्का मुक्की भी की। इसके बाद मृत्यंजय मिश्रा की अगुवाई वाली टीम में बृजनदन, अनिल कुमार क्लर्क को पकड़ कर सदर कोतवाली ले गए।जहा उससे पूछताछ की जा रही है।रिश्वतखोर विमल पांडेय ने बताया है कि मेरे पास कोई चार्ज नहीं है।इसके साथ ही कहा है कि वह शिकायत कर्ता को भी नहीं जानते हैं। न तो किसी से रुपए की मांग की है।जबकि मारपीट के प्रश्न पूछने पर कहा ये सब न पूछो। आईरा न्यूज नेटवर्क के कन्नौज से दीप सिंह।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button