कांग्रेसियों ने एल आई सी कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार
बेवर/ मैनपुरी केंद्र सरकार द्वारा अदाणी समूह को क्रोनी कैपिटलिज्म द्वारा बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को बेवर में भी एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना के नेतृत्व में एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भोंगाव आनंद सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिडनवर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के शेयर निवेश मे कथित तौर पर बरती गई अनियमितता के कारण शेयरों में भारी गिरावट आई है। वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पिछले कई माह से इस अनियमितता का अंदेशा जताते रहे हैं। इस मामले के उजागर होने के कारण कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध प्रकट कर रही है।
अपने चहेतों को वित्तीय लाभ पहुंचा रही सरकार
उन्होंने कहा कि हिडंनवर्ग समूह की रिपोर्ट आने के बाद सारे निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं। इसलिए सरकार को इस संबंध में संसद में जेपीसी बनाकर पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेवर के अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा अपने चहेतों को वित्तीय लाभ देकर अरबपति बनाया जा रहा है। लेकिन गरीब लोगों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हिडंनवर्ग रिपोर्ट की सत्यता लोगों के समक्ष आनी चाहिए।
इन लोगों ने लिया प्रदर्शन में भाग
धरना प्रदर्शन में प्रकाश प्रधान, पंकज सक्सेना, शरद कश्यप, राहुल कठेरिया, वीरपाल सिंह,रमन राजपूत, अनुपम शाक्य, हर्ष प्रताप सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।


















