मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
एसपी कार्यालय में जहर खाकर शिकायत करने पहुंचे पीड़ित की सैफई में उपचार के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी
एसपी कार्यालय में जहर खाकर शिकायत करने पहुंचे पीड़ित की सैफई में उपचार के दौरान हुई मौत
पिछले 2 सालों से पीड़ित अधिकारियों के लगा रहा था चक्कर
इससे पहले भी पीड़ित दो बार खा चुका है जहर
पीड़ित ने गांव के ही व्यक्ति को बेची थी 1 बीघा जमीन,
जमीन खरीदने वाले प्रदीप उर्फ लालू यादव ने एक प्लॉट पीड़ित को देने का दिया था आश्वासन
प्लॉट न दिए जाने से पीड़ित था काफी परेशान जिसके चलते एक बार जिला मुख्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर भी जहर खाकर जान देने का कर चुका था प्रयास
2021 में पीड़ित ने प्रदीप उर्फ लालू यादव के खिलाफ लिखाया था मुकदमा
न्याय न मिलने पर पीड़ित जहर खाकर पहुंचा था एसपी कार्यालय
पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया था भर्ती जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई किया था रैफर जहां उपचार के दौरान हुई मौत


















