वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में लघु उद्योग भारती ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 उद्योग और संस्कृति को मिला नया आयाम ||

दो राज्यों की साझेदारी मजबूत वाराणसी में भव्य एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का आयोजन ||

ओडीओपी और जीआई उत्पादों की चमक वाराणसी सम्मेलन में निवेशकों को मिला बड़ा मंच ||

उद्योग,व्यापार और शिल्प को बढ़ावा एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन बना संभावनाओं का सेतु ||

कम लागत में उद्योग स्थापना का मौका एमपी सरकार ने यूपी उद्यमियों को दिया विशेष प्रस्ता

वाराणसी :- मध्य प्रदेश शासन द्वारा वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया | इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बीच औद्योगिक, व्यापारिक तथा सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करना रहा | कार्यक्रम में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट), जीआई टैग,शिल्प,कृषि एवं फूड उत्पादकों,उद्योग जगत के निवेशकों तथा शिल्पकारों को एक व्यापक साझा मंच प्रदान किया गया | सम्मेलन के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के ओडीओपी उत्पादों,हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्त्रों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया | इस प्रदर्शनी ने आगंतुकों, उद्यमियों तथा निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संभावनाओं को नई दिशा प्रदान की |

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने 31 मार्च मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ बरनवाल के साथ संगठन की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया | मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती को उद्यमियों के हित में समर्पित एवं सक्रिय संगठन बताते हुए इसके कार्यों की सराहना की | राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में उद्योग स्थापना हेतु पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है | राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के नए उद्यमियों को कम लागत पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है यह पहल दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा नए निवेश और रोजगार के अवसर सृजित करेगी |

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती संगठन के ज्योति शंकर मिश्रा,बृजेश गुप्ता,दिलीप गुप्ता,विपुल शंकर पांड्या,आयुष शाह, मनोज गुप्ता,विनय,नवीन,अनिल राय,देवी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े उद्यमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button