उत्तराखण्ड पुलिस एप, ट्रैफिक आई की जानकारी के साथ नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की दी नसीहत

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
अल्मोड़ा इण्टर सेप्टर प्रभारी ने किया टैक्सी बस चालकों को जागरूक उत्तराखण्ड पुलिस एप, ट्रैफिक आई की जानकारी के साथ नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की दी नसीहत। प्रभारी इण्टरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त द्वारा टैक्सी स्टैंड तिराहे पर टैक्सी चालकों व केमू स्टेशन पर टैक्सी एवं बस चालकों को उत्तराखंड पुलिस एप को डाउनलोड करने व उसमें रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी गयी। उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सुविधा ट्रैफिक आई के माध्यम से होने वाली चालानी कार्यवाही, फोटो वीडियो अपलोड के बारे में बताया समझाया गया। इस दौरान टैक्सी बस चालकों के साथ उपस्थित अन्य लोगों को नाबालिग के वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही दण्ड के प्राविधान के बारे में जानकारी देते हुए सभी से अपील की गयी कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें।
















