उत्तराखंड से इसबार 1152 हज यात्रियों का चयन ,9 फरवरी तक जमा होगी पहली किश्त

पीरान कलियर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन ),,,,उत्तराखंड हज समिति पिरान कलियर हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि उत्तराखंड से हज यात्रा पर जाने के लिए 1152 हज यात्रियों का चयन किया गया है। जिसमे चयनित हज यात्रियों को पहली किस्त 81 हजार 800 रुपये 1 फरवरी से 9 फरवरी तक स्टेट बैंक/यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा एवं ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जमा कर सकते है।इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज हज फर्म की हार्ड कॉपी फोटो चिपका हुआ, डिक्लेरेशन कार्ड कॉपी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट गवर्नमेंट (सरकारी) डॉक्टर द्वारा प्रमाणित, दोनो वैक्सीन लगा हुआ सर्टिफिकेट, प्रथम किस्त की ऑनलाइन / ऑफलाइन पे स्लिप, कवर हेड की कैंसिल चेक/ बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट के फ्रंट और बैक पेज की कॉपी, आधार कार्ड व पैन कार्ड की कॉपी, तीन-तीन पासपोर्ट साइज फोटो रंगीन और सभी चयनित हज आवेदकों की ओरिजिनल पासपोर्ट को जमा करने की तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है।उन्होंने सभी चयनित हज आवेदकों को सभी दस्तावेज ओर प्रथम किस्त जमा करने के लिए कहा गया है।जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए।






