उत्तराखंडखबरों की खबर

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने किया इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत ISBT से मालदेवता एवं ISBT से सहसपुर रोड पर 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आमजन को जानकारी हो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button