इत्र व्यवसायी संजय गुप्ता पर तीस लाख का जुर्माना

इत्र व्यवसायी संजय गुप्ता पर तीस लाख का जुर्माना
- कल जीएसटी टीम ने डाला था छापा
- 83 लाख की हेराफेरी जांच टीम ने पकड़ी
- जीएसटी छापा के दौरान इत्र व्यवसायी संजय व पुत्र थे कन्नौज से वाहर
- दोवारा होगी जांच पड़ताल- संजय गुप्ता
कन्नौज- अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज-
जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच एस आई बी (इटावा) के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि कन्नौज के इत्र व्यवसायी संजय गुप्ता उर्फ बबुआ के प्रतिष्ठान, कारखाने व कोल्ड स्टोरेज में मारे गए छापे के दौरान दो फर्मों का 83 लाख 40 हजार रुपए का सामान बगैर कागज के पाया।
टीम ने इत्र व्यवसायी पर 30 लाख दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। तीन दिन के अंदर जुर्माने की रकम अदा करने के लिए भी इत्र व्यवसायी से कहा गया है।
गुरुवार को जीएसटी की टीम ने संजय गुप्ता उर्फ बबुआ के कचहरी टोला स्थित आवास, कारखाने तथा जीटी रोड पर स्थित कैलाश कोल्ड स्टोरेज के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच की थी। एसेंशियल ऑयल, इत्र कंपाउंड, जड़ी बूटी की ऑर्डर बुक, स्टॉक, सप्लाई रजिस्टरो का मिलान किया गया।
इस बाबत ज्वाइंट कमिश्नर हीरालाल ने बताया कि इत्र व्यवसाई संजय गुप्ता की केवी एरोमा एवम फ्लावर परफ्यूमर मैन्युफैक्चरिंग के नाम से दो फर्में हैं। दोनो फर्मों से देश विदेश में सप्लाई होती हैं। उन्होंने बताया कि फर्जी बिल बनाकर कारोबारी काम दामों पर कीमती ऑयल, कंपाउंड और इत्र की बिक्री कर टैक्स चोरी कर रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की गई है। दो फर्मों में एक का टर्न ओवर छह करोड़ है तथा दूसरी फर्म का चार करोड़ सालाना है। प्रारंभिक जांच में 83 लाख 40 हजार की हेराफेरी सामने आई है। टीम ने रात करीब 10 बजे तक जांच पड़ताल की और कुछ अभिलेख अपने कब्जे में भी किए और कुछ कागज जांच टीम अपने साथ ले गई है।
इस बाबत इत्र व्यवसाई संजय गुप्ता उर्फ बबुआ ने बताया कि में व मेरा पुत्र अर्पित गुप्ता कन्नौज से बाहर थे मुझे मोबाइल फोन के जरिए अवगत कराया गया में कन्नौज आगया हु व जांच टीम से वार्ता हो चुकी है जांच टीम दोबारा कन्नौज आकर उनसे पूछताछ करेगी।।


















