इंडस टावर्स ने पूर्वोत्तर भारत के सरकारी के स्कूलों में छात्राओं को दी स्वास्थ्य और स्वच्छता की सौगात

गुवाहाटी, 25 जून 2025: दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक, इंडस टावर्स लिमिटेड ने आज कामरूप, मानकाचर, गोलपाड़ा, बारपेटा, दरंग और जोरहाट जिलों में सात नए शौचालय सुविधाओं का उद्घाटन किया। ये नई सुविधाएं असम सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. रानुज पेगू और इंडस टावर्स लिमिटेड के सर्कल सीईओ – नेसा, श्री राजेन्द्र गुरूंग द्वारा गुवाहाटी के सतगांव हाई स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्घाटित की गईं।
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप, यह स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी पहल, इंडस टावर्स के प्रमुख कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम ‘प्रगति’ का हिस्सा है।
डॉ. रानुज पेगु, माननीय शिक्षा मंत्री, असम सरकार ने कहा, “स्वच्छता की उचित सुविधा होने से, स्वास्थ्य और सुरक्षा में इजाफा होता है, मुख्य रूप से युवा लड़कियों के लिए ये सुविधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैं असम में स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए इंडस टावर्स लिमिटेड और एनईएआईडी के प्रयासों की सराहना करता हूँ। यह पहल स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप है और मुझे विश्वास है कि इससे छात्रों के स्वास्थ्य और उपस्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”
यह परियोजना बालिका शिक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभों — बुनियादी ढाँचा और जागरूकता — को संबोधित करती है। स्वच्छ शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ, इस कार्यक्रम में व्यापक मासिक धर्म स्वच्छता कार्यशालाएं भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना और छात्राओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित होता है और वे उचित निर्णय लेने में सक्षम बनती हैं।
श्री राजेन्द्र गुरुंग, सर्कल सीईओ, नेसा – इंडस टावर्स लिमिटेड ने बताया, “हम अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘प्रगति’ के माध्यम से बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण कमियों को दूर करने और असम में बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षित और सुलभ स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करके, यह पहल स्कूलों में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार लाने का लक्ष्य रखती है। इस तरह का सहायक वातावरण छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जिससे उपस्थिति में सुधार होता है और दीर्घकालिक शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित होती है।”
इंडस टावर्स ने पूर्वोत्तर भारत के सरकारी स्कूलों में 23 स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधाएं निर्मित की हैं। इस परियोजना को नॉर्थईस्ट सेंटर फॉर इक्विटी एक्शन ऑन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट (एनईएआईडी) द्वारा क्रियान्वित किया गया है।


















