अंतरराष्ट्रीयनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ( ICJ)  का इजरायल को बड़ा झटका, दिया यह आदेश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली(@RajMuqeet79) 10 मई 2024 को, दक्षिण अफ्रीका ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में फिर से वापस आकर, गाजा में फिलिस्तीनी लोगों को नरसंहार से बचाने के लिए न्यायालय से तत्काल आदेश मांगा था, जो कि इजरायल द्वारा रफाह पर चल रहे सैन्य हमले के कारण हुआ है।

“ICJ ने साउथ अफ्रीका बनाम इजरायल केस मामले में अतिरिक्त उपायों के संकेत और पिछले अनंतिम उपायों के संशोधन के लिए 10 मई 2024 के दक्षिण अफ्रीका के अनुरोध पर अपना आदेश आज शुक्रवार को दिया है। कोर्ट ने आगे कहा कि “केवल दो सप्ताह में लड़ाई के कारण 900,000 से अधिक फिलिस्तीनी विस्थापित हो गए हैं और अब उनके पास आश्रय, भोजन, पानी और दवा की कमी है,” ICJ के अध्यक्ष नवाफ सलाम ने आज की बैठक में कहा।

अपने फैसले में, ICJ ने कहा कि ‘इजरायल को तुरंत अपना सैन्य आक्रमण रोकना चाहिए’, और कहा कि “इजरायल के फिलिस्तीन के लोगो की निकासी के  प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।”

 ICJ ने आगे कहा कि रफाह में मानवीय स्थिति बहुत ही दयनीय स्थिति में है जो की इंसानियत के लिए’विनाशकारी’ है।

इसने आगे कहा कि “इज़राइल को गाजा में जांच कमिटी की पहुँच सुनिश्चित करनी चाहिए।”

मध्य पूर्व के न्यूज चैनल अल जजीरा के अनुसार, ICJ ने इज़राइल से एक महीने में अदालत को रिपोर्ट देने को कहा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमेरिका जैसे वीटो पावर देश का साथ होने की वजह से इजरायल पर इस फैसले का क्या असर होगा, क्या इजरायल इस आदेश को मानेगा या अब तक की तरह आगे भी अपनी मनमानी करता रहेगा।

Raj Muqeet

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button