उत्तरप्रदेशनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
आर पी एफ द्वारा मनाया गया, आज़ादी का अमृत महोत्सव!

आर पी एफ द्वारा मनाया गया, आज़ादी का अमृत महोत्सव!
नजीबाबाद – नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली निकालकर मनाया गया! रैली मुरादाबाद से प्रारंभ होकर अमरोहा नौगांवा सादात नूरपुर, नहटौर होते हुए नजीबाबाद पहुंचने पर नजीबाबाद आरपीएफ के जवानों द्वारा स्वागत समारोह किया गया! आज़ादी के अमृत महोत्सव में आरपीएफ के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल रैली लेकर नजीबाबाद पहुंचने पर आरपीएफ के इंचार्ज प्रताप सिंह नेगी ने स्वागत किया! आज आजादी महोत्सव में जीआरपी थाना प्रभारी, सुभाष तोमर वह स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह, सी एम आई राकेश कुमार आरपीएफ कॉन्स्टेबल राजीव कुमार एवं स्टेशन के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं आरपीएफ के जवान मौजूद रहे!
नजीबाबाद तहसील प्रभारी सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट!



















