करनाल-हरियाणा

आरवीके में कोविड सैंटर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन राज विद्या केन्द्र के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त भेंट कर दिया प्रस्ताव, राज विद्या केन्द्र को कोविड सैंटर बनाने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने की प्रस्ताव की सराहना।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आरवीके में कोविड सैंटर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन राज विद्या केन्द्र के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त भेंट कर दिया प्रस्ताव, राज विद्या केन्द्र को कोविड सैंटर बनाने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने की प्रस्ताव की सराहना।

करनाल :- कोविड महामारी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन राज विद्या केन्द्र ने करनाल के सैक्टर 5 स्थित आरवीके कैंप को कोविड सैंटर बनाने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव को प्रतिनिधि मंडल ने प्रस्ताव पत्र सौंपा और कहा कि संकट की इस घड़ी में राज विद्या केन्द्र पूरे विश्व में सहयोग कर रहा है। इसी कड़ी में अंतराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत के निर्देशानुसार सभी स्थानों पर सहयोग प्रस्ताव भेजा है जहां पर आरवीके के केन्द्र हैं।

राज विद्या केन्द्र के प्रतिनिधि एडवोकेट प्रेम सिंह व रणधीर सिंह ने उपायुक्त से भेंट में बताया कि वर्ष 2020 में भी जिला स्तर पर राज विद्या केन्द्र की ओर से लाखों रुपये की खाद्य सामग्री व मास्क प्रशासन को जरूरतमंद को वितरित करने के लिए दिए थे। इस बार भी इस संकट की घड़ी में शांति वक्ता प्रेम रावत ने निर्देश दिए हैं कि पूरे विश्व में सहयोग किया जाए। करनाल के सैक्टर 5 में राज विद्या केन्द्र की शाखा बनाई गई है। इस शाखा में भूतल पर करीब 2450 स्केयर गज में एक हाल बना है जोकि कोविड में मरीजों के लिए सैंटर बनाया जा सकता है। इस हाल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डीसी निशांत कुमार यादव ने राज विद्या केन्द्र के प्रतिनिधियों का इस प्रस्ताव के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि जरूरत के अनुसार हाल को प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी की इस घड़ी में ऐसे प्रस्ताव समाज हित में हैं। उन्होंने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत के प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर एडवोकेट प्रेम सिंह, रणधीर सिंह व सुनील कुमार उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button