मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
आयुष्मान भव के तहत हुआ सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन

आयुष्मान भव के तहत हुआ सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन
आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पर आयुष्मान भव योजना के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान सीएचसी पर आने वाले मरीज की खून जांच व उपचार दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष व चिकित्सक डॉ बी एन शुक्ला ने मरीजों को उपचार दिया। वही सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को मनाया। उनके चित्र पर गुब्बारे आदि लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की।


















