कन्नौज-उत्तरप्रदेश

आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की बैठक संपन्न

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

गुरसहायगंज कन्नौज।आज आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वावधान में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए इस मौके पर मण्डल सचिव छबिराम जाटव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ कमेटियों को तैयार करने में जुट जाएं 2024 लोकसभा चुनाव आजाद समाज पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष वीरू खरे ने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करे और बूथ कमेटियों को बनाने में जुट जाएं और लोकसभा चुनाव मे अपनी पार्टी आजाद समाज पार्टी को मजबूत करे और आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ कमेटी बनाने में जुट जाएं इस वार संविधान विरोधी दलित विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगे पत्रकारो के जबाव देते हुए कहा कि बूथ कमेटियों का काम युद्धस्तर पर हो रहा जल्द बूथ कमेटियों कम्पलीट कर ली जाएगी और बीजेपी सरकार चाहे बेरोजगारी,महंगाई ,कानून व्यवस्था हर मोर्चे पर फेल है और कहा पिछले दिनों मे एड0 चन्द्रशेखर आजाद पर जो जानलेवा हमला हुआ वो यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खडा करता है और अभी तक एड0 चन्द्रशेखर आजाद को कोई सुरक्षा मुहैया नही कराई गई और न तो इस घटना के पीछे साजिश कर्ता का भी नही पता किया गया जिससे संगठन पार्टी के कार्यकर्ताओं मे रोष है और चेतावनी देते हुए कहा की जल्द प्रशासन ने अगर सुरक्षा मुहैया नही कराई तो जल्द जन्तरमंतर पर महा पंचायत होगी इस मौके पर पवन गौतम जिला प्रभारी, पातीराम बौद्ध जिला सहसंयोजक, बंटू कठेरिया, सर्वग्य गौतम जिला महासचिव, अखिलेश कबीर, विधानसभा अध्यक्ष नेम सिंह, कुलदीप दलित, शनी गौतम,रजनीकांत, ओमनरायण धानुक,अनुज रावण, गुड्डू कठेरिया,गौरव, पप्पू पेजर, रमन, रामानंद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button