उत्तराखंड

आजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगा अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आजादी का अमृत महोत्सव
हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के युवा एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सारथी फाउंडेशन समिति ने जज फार्म चोटी मुखानी मैं घर घर जाकर घरों में तिरंगे लगवाए और इस अवसर पर सभी के साथ देश भक्ति के गीत भी गाए और भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे भी लगाए,
इस अवसर पर सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि सारथी जिस भी कार्य को करता है तो वह धरातल पर दिखता है और जो दिखाई दे वही कार्य करना चाहिए।
नवीन पंत ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री और युवा मुख्यमंत्री ने आह्वान किया और सभी लोग घरों से निकल कर गली गली इस झंडा अभियान को चला रहे है वाकई यह बहुत ही सुंदर है और इससे आजादी के महत्व को समझा जा सकता है की जिस समय हमें आजादी मिली होगी उस समय हमारे पूर्वज कितने खुश हुए होंगे आज आजादी के 75 वर्ष के बाद हम इसे महसूस कर सकते है।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन,हुकुम सिंह कुंवर, गिरिश चंद्र लोहनी,राजेश पंत,देवीदत्त सुयाल,बी डी शर्मा,गोविंद कश्यप,कंचन कश्यप,दीप्ति चुफाल,रश्मि पांडे,जाकिर हुसैन,भवानी सूठा,लक्ष्मीदत्त नेगी आदि ने भागीदारी की।

उत्तराखंड हल्द्वानी
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button