आईसीएआई वाराणसी शाखा में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान को किया गया सम्मानित

महिलाएं समाज की रीढ़,उनके अधिकारों की रक्षा जरूरी – डॉ.शिप्रा धर श्रीवास्तव ||
आईसीएआई वाराणसी में महिला दिवस समारोह,महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किया गया प्रेरित ||
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लेकर मनाया गया महिला दिवस ||
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स वाराणसी शाखा में महिला दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम आयोजित ||
वाराणसी :- दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया वाराणसी द्वारा 9 मार्च 2026 सोमवार को विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी शाखा परिसर आईसीएआई भवन,प्लॉट नंबर 2बी प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी पांडेयपुर में किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया और साथ ही बताया की महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं को बधाई देता हूँ आज का दिन हमारे समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियों को मनाने का दिन है | इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शिप्रा धर श्रीवास्तव एवं डॉ स्नेहा गुप्ता वाराणसी से रही |
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शिप्रा धर श्रीवास्तव ने बताया की महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है चाहे वह शिक्षा हो, व्यवसाय हो,राजनीति हो,या घरेलू जीवन,महिलाएं हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं |
इसके उपरांत डॉ स्नेहा गुप्ता ने बताया की महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और कहा की आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेंगे हम उन्हें प्रेरित करेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे |
महिलाएं हमारी शक्ति हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए | आइए हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें और उन्हें एक बेहतर भविष्य की दिशा में ले जाएं | कार्यक्रम का संचालन सीए दीक्षा भरद्वाज एवं सयोजक सीए दिव्या ग्वाल ने किया |
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने किया एवं कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी,शाखा कोषाध्यक्ष एवं शाखा अध्यक्ष सीए नमन कपूर,कार्यकरणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय,नीरज सिंह और महिला सीए सदस्यों में सीए सुदेशना बासु,सीए जमुना शुक्ला,सीए रश्मि केशरवानी,सीए मिनाक्षी गुजराती,सीए मिरदुला के सेठिया,सीए प्रगति जायसवाल,सीए ऋतू परना,सीए निर्जरा जैन,सीए ईशा सिंह,सीए इशू कनोड़िआ सहित इत्यादि लोगों की सहभागिता रही ||


















