उत्तराखंड

आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिका के हजारों पदों पर भर्ती के निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,प्रदेश में 6,559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 374 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 6,185 सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं। विभाग अगले दो दिन में इसकी विज्ञप्ति जारी कर सकता है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्य ने यह जानकारी दी। बताया, प्रदेश में लगभग सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां तैनात सहायिकाएं आंगनबाड़ी बन गईं।
इससे सहायिकाओं के काफी पद खाली हो गए थे। हाल ही में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद इसका शासनादेश हुआ था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button