काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अवैध शराब कारोबारियों पर कहर बनकर टूटा आबकारी विभाग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर अशोक मिश्रा द्वारा गठित आबकारी टीम अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर , क्षेत्र 1 रुद्रपुर टीम द्वारा अवैध शराब खाम निर्माण,बिक्री के अड्डों पर छापेमारी की गई l

टीम द्वारा ग्राम खाईखेड़ा , ग्राम बरखेडी से अवैध शराब खाम की 4 भट्टीयां, शराब खाम बनाने के उपकरण,12000 kg लहन मौके से नष्ट कर 190 लीटर शराब खाम की बरामदगी कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमे पंजीकृत किए गए l टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ,आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक महेश पंत , देवेंद्र कुमार प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, दीपक दुबे सिपाही विरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार ,अमित ,सुनीता रानी आदि कार्मिक शामिल रहे l टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button