उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , 13 तमंचे व 1 रिवाल्वर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फतेहपुर उत्तर प्रदेश आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

जनपद फतेहपुर। थाना ललौली पुलिस व एस0ओ0जी0 प्रथम द्वारा अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , 13 तमंचे व 1 रिवाल्वर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ललौली के नेतृत्व में आज अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये आपरेशन के क्रम में ललौली पुलिस व SOG टीम के द्वारा, थाना ललौली क्षेत्र के सिंधाव पुलिया से लगभग 20 मीटर आगे बांदा सागर रोड पर बहद ग्राम सिंधाव थाना ललौली जनपद फतेहपुर में चेकिंग के दौरान अभियुक्त मन्ना उर्फ मन्ने पुत्र सुखदेव निवासी गुनीर मवईया थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 55 वर्ष को समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्ति की मोटर साइकिल में टंगे झोले को उतार कर देखा गया तो उसमें 01 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा उसकी जैकेट की जेब में एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 450 रुपये नगद बरामद हुए अभियुक्त के पास से बरामद मो0सा0 पैशन प्रो0 वाहन संख्या UP71Z 5163 के कागजात मागे गये तो दिखाने में कासिर रहा उक्त मोटर साइकिल को धारा 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया। पकड़े गए व्यक्ति से और ज्यादा कडाई से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब मैं अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन व अवैध शस्त्रों का निर्माण बिक्री के लिए करता हूं और आज मैं खुद बनाकर बेचने के लिए जा रहा था कि आप लोग पकड़ लिए पकडे गये व्यक्ति के द्वारा बताये गये स्थान सिधाव के जंगल में स्थित खण्डहर में पहुच कर बताया कि साहब मैं इसी खण्डहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का कार्य करता हूँ। खण्डहर के अन्दर पीछे की तरफ चार दीवार कमरानुमा है। अन्दर बोरे में छिपाकर सामान रखा गया था उस प्लास्टिक की बोरे को हटा कर देखा गया कि तमंचे बनाने के उपकरण रखे है तथा पास में झोले में भरकर छिपाकर बने तथा अर्द्धनिर्मित तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद कराये गये। बरामद अवैध तमंचे जिसमें उसमें लगभग 09 अदद देशी तमंचा जिसमे 04 अदद 315 बोर व 04 अदद 12 बोर, दो अदद अर्द्ध निर्मित बाड़ी तमंचा, तमंचा 04 अदद नाल लोहा 12 बोर, एक अदद नाल 315 बोर, एक अदद रिवाल्वर 6 फैरा 32 बोर व जिन्दा कारतूस 12 बोर एक
अदद मिला। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 005/2023 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि यह मेरा पुराना धन्धा है। मैं कई बार कई थानों से जेल जा चुका हूँ। आपराधिक इतिहास के विषय में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

  1. 01 अदद रिवाल्वर 6 फैरा 32 बोर
  2. 06 अदद 315 बोर
  3. 06 अदद 12 बोर
  4. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
  5. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
  6. 02 अददअर्द्ध निर्मित बॉडी तमंचा 7. 04 अदद नाल लोहा 12 बोर,
  7. 01 अदद नाल 315 बोर
  8. एक अदद भट्टी
  9. एक अदद हथौडी
  10. आरी मय ब्लेड फ्रेम
  11. नाल पाइप व अन्य उपकरण

नाम पता अभियुक्तगण:- मन्ना उर्फ मन्ने पुत्र सुखदेव निवासी गुनीर मवईया थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 55 वर्ष

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button