उत्तराखंडखबरों की खबर

नगरपालिका अल्मोड़ा में खुला जन सुविधा केंद्र, खतौनी, जीवित प्रमाण पत्र अन्य प्रमाण पत्रों को लेने में होगी आसानी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिष्ट मंडल द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह का आभार जताया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम का जताया आभार

दरअसल अल्मोड़ा को दिनांक 24/ 12/ 22 को अल्मोड़ा नगर के मध्य नगरपालिका अल्मोड़ा में जन सुविधा केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया गया।

प्रमाण पत्रों को मिलने में होगी आसानी
इस अवसर सभासद अमित साह मोनू और सभासद मनोज जोशी ने कहा की नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र खुल जाने से खतौनी, जीवित प्रमाण पत्र अन्य प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यह केन्द्र जिला प्रशासन को शिकायती पत्र और ज्ञापन देने का भी उचित माध्यम बनेगा। जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा इस केंद्र के खुल जाने से ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मदद मिलेगी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर बस सेवा का किराया ₹30 से घटाकर ₹10 करने पर भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया।

यह लोग रहें उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सभासद अमित साह (मोनू) मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट नगरपालिका सभासद, अधिवक्ता कृष्ण बहादुर सिंह व भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button