अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान का गर्मजोशी से स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष निजाम खान के नेतृत्व पर किताडीह एवं मखदुमपुर के लोगों ने स्टेशन चौक पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान को बनाए जाने पर पहनाकर गाजे बाजे एवं आतिशबाजियों के साथ लड्डू का वितरण करते हुए जोरदार भव्य स्वागत किया.
जहां मीडिया को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार है कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया है.
जहां उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष होने के नाते हमारे संज्ञान में जो भी बातें आएंगी निष्ठा पूर्वक काम करूंगा. वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही कोरोना काल के बाद झारखंड सरकार में जगह-जगह सरकार आपके द्वारा जैसी योजना को लाकर गरीब तत्व के लोग जरूरतमंद असहाय लोगों को सीधा लाभ देने का कार्य किए हैं.
वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही कई बार E.D के संबंध भेजा गया सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई.
मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, गौ रक्षक केंद्रीय अध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व अल्पसंख्यक जिलाउपाध्यक्ष निजाम खान,शेरू खान,मनवर हुसैन,समद अंसारी, वकार अहमद, अली अख्तर, मोहम्मद रहीम खान, विजय चौधरी,हाजी रिजवान, कौसर खान, मैनुल खान समेत कई सारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे..


















