वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अप्रैल में प्री मानसून सा नजारा, बेमौसम हो रही बारिश; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में अप्रैल के महीने में प्री मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों में यह पांचवीं बेमौसम बारिश है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह डेढ़ घंटे में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि इसके बाद निकली चटख धूप ने सुबह आठ बजे से ही तपाना शुरू कर दिया, मगर दोपहर होते-होते हल्के बादल छाने से मौसम फिर सुहाना हो गया। वहीं सोमवार को भी सुबह तेज धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छा गए।

जिले में रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। यह इस सीजन में बनारस की पांचवीं बेमौसम बारिश है और इसका सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में आठ और नौ अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने के आसार हैं।

तूफानी बारिश की संभावना, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सात से नौ अप्रैल के बीच प्रदेश में बेमौसम तूफानी वर्षा की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button