उत्तराखंड

अपनी जमा पूंजी को कमेटी में डालते हैं तो हो जाइए सावधान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

क्या आप भी अपनी जमा पूंजी को कमेटी में डालते हैं तो हो जाइए सावधान

      यह चौंका देने वाला मामला सिडकुल थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक कमेटी संचालक लाखों की ठगी कर 9-2-11 होने की फिराक में था लेकिन हरिद्वार सिडकुल पुलिस द्वारा धरा गया।

      इसकी जानकारी तब हुई जब रोहालकी बहादराबाद निवासी अभिषेक चौहान अपनी कमेटी पूरी होने पर पैसे लेने गया और कमेटी संचालक द्वारा पैसे देने में टाल-मटोल एवं बाद में मना कर दिया।

       मामला जब सिडकुल कोतवाल प्रमोद उनियाल के संज्ञान में आया तो जानकारी जुटाने पर चौंका देने वाला खुलासा हुआ कि रामधाम कॉलोनी निवासी कमेटी संचालक सत्य कुमार ने कमेटी के लगभग ₹80 लाख रुपए हड़पने की धोखाधड़ी कर दी।

      जिसपर कोतवाल साहब द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए कमेटी संचालक सत्य कुमार निवासी दर्शन नगर रामधाम कॉलोनी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

वहीं थानाध्यक्ष ने आम जनमानस से कहा
अपने खून पसीने की कमाई को यूं ही बिना पुख्ता जानकारी के कमेटी में न लगाएं।

उत्तराखंड जनपद हरिद्वार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button