अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी रेखा पांडे के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी रेखा पांडे के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
जिला संवाददाता सुबोध कुमार मैनपुरी
मैनपुरी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा पांडे के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को विधि विधान से हवन पूजन एवं फीता काट कर किया गया। प्रत्याशी ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की साथ ही मैनपुरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि हाथी के सामने अपनी अमूल मोहर लगाकर बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें।
गुरुवार को राधारमण रोड स्थित पंचशील पैलेस मैं बहुजन समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधि विधान से हवन पूजन कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया इस मौके पर वहां पहुंचे लोगों ने महिला प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी की रेखा पांडे पत्नी आनंद पांडे को उनकी जीत का भरोसा दिलाते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपने संबोधन में वहां बैठे लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद मैं एक ऐसी महिला की की जरूरत है जो जनता की हर समय दिन और रात समस्याएं सुन सके साथ ही उनके सुख दुख में शामिल हो सके ऐसा ही प्रत्याशी बहुजन समाजवादी पार्टी ने आप लोगों की सेवा करने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए रेखा पांडे पत्नी आनंद पांडे को मैदान में उतारा है जिन्हें आप अपना अमूल्य वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाने का काम करें जिससे वह आपकी हर समय सेवा करती रहे। इस मौके पर बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा पांडे को उद्घाटन मौके पर पहुंची जनता ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत कर उनके साथ रहने और उनकी जीत लाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद्र शाक्य, डॉक्टर सुनील वर्मा, मान सिंह सुमन एडवोकेट, राम नरेश वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह विधानसभा अध्यक्ष, राजेश सत्यार्थी, कप्तान सिंह मेजर साहब, आत्माराम सदर पूर्व आयुक्त, नेम सिंह, जमालुद्दीन सिद्धकी, चंद्रशेखर, सुनीता पांडे, अर्चना प्रधान, विकास दुबे, अमित शुक्ला, सुधाकर गुप्ता, सुनील पांडे, अमित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।


















