बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अधिशासी अधिकारी जिले के मुख्य द्वारों, चौराहो सावर्जनिक स्थानो पर बैनर पोस्टर आदि से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में सहयोग करना सुनिश्चित करें-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर 08 नवम्बर 2023ः- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में बताया कि दिनांक 10 नवंबर, 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हर दिन हर किसी के लिये आयुर्वेद का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को छात्र-छात्राओं के मध्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार कराने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयुर्वेद सम्बन्धी औषधीय उपवन विकसित करने, आयुर्वेद से सम्बन्धित चित्रकारी, आयुर्वेदिक रेसिपी, स्लोगन, पोस्टर, वीडियो स्पीच, प्रश्नोत्तरी, बच्चों में आयुर्वेदिक थीम पर खेल कार्टून आदि का आयोजन कराना तथा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा की अध्यक्षता में कल दिनांक 07 नवम्बर,2023 को अपरान्ह 05ः00 बजे अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हर दिन हर किसी के लिये आयुर्वेद का सफलतापूर्वक आयोजन संबंधित वर्चुअल मीटिंग जूम एप के माध्यम से आहूत की गयी।
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों के मध्य बैठक एवं चौपाल में राष्ट्रीय पादप बोर्ड द्वारा विकसित 110 प्रकार के औषधीय पौधों की खेती विषयक विशेष सूचनाओं का प्रचार-प्रसार करना, अतिरिक्त संसाधन के रूप में औषधीय पौधों की खेती हर्बल कीट नियन्त्रण की आयुर्वेदिक विधियों के बारे में जागरूक करना, औषधीय पौधों की जानकारी, ब्रोशर,पम्पलेट, पोस्टर, सूचना सामग्री आदि के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य को बढावा देने में जनभागीदारी की दृष्टि से आयुष चिकित्सालयों, आंगनबाडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों (एच0डब्लू0सी0) को शामिल करते हुये लोगो में संतुलित जीवनशैली उचित खानपान व्यायाम आदि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी जिले के मुख्य द्वारों, चौराहो एवं अन्य सार्वजनिक स्थानो पर बैनर पोस्टर आदि से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में सहयोग करना सुनिश्चित करें। जन भागीदारी, जन आन्दोलन के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज से समन्वय स्थापित करते हुये चिकित्सा शिविरों का आयोजन, आयुर्वेदिक व्यंजनों की प्रतियोगिता, सेल्फी पॉइन्ट राइडर्स रैली, अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद दिवस के लिए प्रयोग किये जाने वाले लोगो, थम, आई0ई0सी0 सामग्री आदि के लिए ीजजचेरूध्ध्ंलनतअमकंकंलण्वतहण्पदध्कवूदसवंकेध् के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए अष्टम आयुर्वेद दिवस 10 नवम्बर 2023 को पूर्ण हर्षाेउल्लास के साथ मनाते हुये विभिन्न गतिविधियाँ एवं जन सहभागित का विवरण पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंलनतअमकंकंलण्वतहण्पदध्कवूदसवंकेध् पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी बिजनौर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजनौर एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button