खबरों की खबरउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

अग्नीपथ को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह

Bijnor-Ameen Ahamad

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्लग.. अग्नीपथ को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह
रिपोर्ट-अमीन अहमद
बिजनौर से सलीम हाशमी के साथ अजमल अंसारी की रिपोर्ट

बिजनौर के चांदपुर में अग्नीपथ योजना को लेकर कांग्रेस के सत्याग्रह के चलते पुलिस ने जिला अध्यक्ष को घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के आवास से तहसील पहुंचकर अग्नीपथ योजना को लेकर सत्याग्रह कर ज्ञापन देने वाले थे पुलिस द्वारा कियानजर बंद करने के चलते तहसीलदार ने घर पर ही लिया जिलाध्यक्ष से ज्ञापन।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर का है जहा आज कांग्रेस के द्वारा अग्नीपथ को लेकर सत्याग्रह आंदोलन प्रस्तावित था इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील की और कूच करते पुलिस ने जिला अध्यक्ष को घर पर ही नजर बंद कर दिया। अग्नीपथ योजना को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ने वाली योजना बताया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को जबरदस्ती थोक रही है अग्निपथ योजना को तत्काल बंद किया जाए और पुरानी योजना को लागू किया जाए साथ ही केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए जिला अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्नीपथ योजना के सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपरा और लोकाचार को नष्ट करने और उनका मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक उत्साह और विरोध में हो रहा है केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के इस गलत नीति को जिस तरह से थोपा गया है उससे बड़ी संख्या में तमाम युवक नाराज हैं जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देख रहे थे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया राष्ट्रीय सुरक्षा व हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों को उजागर किया पार्टी ने इसके विरोध में 20 जून को जंतर मंतर में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था हमारे सांसदों ने अग्निपथ के खिलाफ संसद से शांतिपूर्ण मार्च निकाला और वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रीय महोदय जी को आपको विस्तृत ज्ञापन सौंपा था जिसमें विवादास्पद योजना वो वापस लेने और उस पर व्यापक विचार विमर्श करने का अनुरोध किया गया था इसीलिए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पूरे प्रदेश की प्रतियां विधानसभा मुख्यालय पर कांग्रेस का कार्यक्रम किया गया था जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर महामहिम राष्ट्रपति से इस ज्ञापन के माध्यम से जनहित में मांग करती है कि अग्नीपथ योजना को तत्काल बंद किया जाए और सशस्त्र बलों की पुरानी योजना को लागू किया जाए और केंद्र की जनविरोधी सरकार को बर्खास्त किया जाए।

बाईट.. शेर बाज पठान जिला अध्यक्ष कांग्रेस बिजनौर

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button