उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

चोरी करते चोर को दुकान मालिक ने रंगे हाथों पकड़ा,पुलिस ने चोर का शांति भंग में किया चालान

बिजनोर-अमीन अहमद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दुकान में चोरी करते हुए चोर को दुकान मालिक ने पुलिस के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया और शांति भंग में किया चालान

दुकान में चोरी करते हुए एक चोर को दुकान मालिक ने पुलिस के साथ रंगे हाथों उस वक्त पकड़ लिया जब वे एक बोरी में सामान भरकर भाग जाने की फिराक में था।

मामला जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का है जहां जीशान ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान है। दरअसल कल रविवार की रात 8 बजे के करीब दुकान स्वामी ज़ीशान अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था रात को 10 बजे के करीब वह नगर में चल रही नुमाइश में घूमने के लिए आया था। रात 12:30 बजे के करीब जब वह अपने घर जाने लगा तो उसने सोचा कि वह अपनी दुकान को भी देखता चले। दुकान स्वामी ज़ीशान जब दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान के अंदर से सामान गिरने की आवाज आ रही थी। उसने दुकान के पीछे दीवार पर चढ़कर दुकान में देखा तो एक अज्ञात युवक दुकान का सामान बोरी में भरकर चोरी कर रहा था। यह देख कर ज़ीशान चुपचाप वहां से आ गया और परिजनों को सूचित किया। ज़ीशान का बड़ा भाई रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचा जहां सिपाही सुनील बाइक में तेल डलवा रहा था। उसने सिपाही को बताया कि उसकी दुकान में एक अज्ञात चोर चोरी कर रहा है। कांस्टेबल सुनील थाने को सूचित करने के बाद दुकान के पीछे से दीवार पर चढ़कर अंदर पहुंचा और चोरी कर रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। थोड़ी देर में अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और चोर को अपने साथ थाने ले गए।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि पकड़े गए युवक का शांति भंग में चालान किया जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button