बिजनौर-उत्तरप्रदेश

नगरपालिका की बोर्ड की मीटिंग का हुआ आयोजन

Bijnor-Ameen Ahamad

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगरपालिका की बोर्ड की मीटिंग का हुआ आयोजन
स्योहारा।नगरपालिका की बोर्ड की एक मीटिंग का आयोजन आज यहां मीटिंग कक्ष में हुआ जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील व इओ एपी पांडे ने सँयुक्त रूप से किया ,बोर्ड की मीटिंग में गत बोर्ड की मीटिंग की पुष्टि के अलावा नगरपालिका द्वारा चल रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत भेद भाव रवैया अपनाने के सम्बंध में विचार,स्ट्रीट वेंडरों को स्थान मुहैया कराए जाने के सम्बंध में विचार, पालिका द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराए गए सरकारी भूमि पर पालिका द्वारा कब्ज़ा किये जाने पर विचार,नगर में सड़कों की मरम्मत ,निर्माण,गड्ढों,चेनल मरमत ,निर्माण का कार्य,भवन के मानचित्रों की स्वीकृति पर विचार, व अन्य बिंदुओं पर अध्यक्ष महोदय की अनुमति से रखे जाएंगे।
इस मौके पर चेयरमैन हाजी अख्तर जलील ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर यदि किसी दुकानदार के सामने से कोई भी पटरा तोड़ा नही जाएगा यदि कोई कर्मचारी इस मामले में दोषी पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जायेगी।साथ ही इस कार्यवाही में किसी तरह का भेदभाव भी नही बर्दास्त नही किया जाएगा।
साथ ही इओ एपी पांडे ने भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम।पर किसी भी दुकानदार का शोषण नही किया जाएगा, यदि किसी कर्मचारी की शिकायत मिली तो उसको बक्शा नही जाएगा।
इस मौके पर लिपिक देवेन्द्र सिंह,मुकुल विश्नोई,मो,शान,के अलावा सभासद इकरामुद्दीन, नसीम कुरेशी,अकरम,मो,यूनुस,यासीन,जयशंकर शर्मा,सनी रस्तोगी, संजीव भारद्वाज ,बदर खान,इरफान व कई महिला सभासद भी मौजूद रहीं।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button