बिजनौर-उत्तरप्रदेश

चोरी कर रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ की जमकर मारपीट सिर गंजा कर शहर की गलियों में घुमाया

बिजनोर-अमीन अहमद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा: स्योहारा आरएसपी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर चोरी कर रहे युवक को दुकान स्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दुकान स्वामी ने अपने परिजनों संग युवक के साथ जमकर मारपीट की और बाद में सिर गंजा कर शहर की गलियों में घुमाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत ने लेकर थाने ले गये।

आरएसपी रोड़ पर प्रकाश उर्फ जग्वा चाय पकोड़ी की दुकान करता है। शनिवार की सुबह चाय की दुकान पर एक युवक गल्ले से रुपए निकाल रहा था कि दुकान स्वामी प्रकाश ने उसे पकड़ लिया युवक भी उसी मोहल्ले के पास का होने के कारण भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ मे सामिल कुछ शरारती तत्वों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे पेड़ से बाधकर गंजा कर शहर की गलियों में घुमाया पुलिस ने मौके पर पहुच चोरी के आरोपी शोभीत पुत्र प्रितम निवासी मोहल्ला तलाई कोहिरासत मे ले लिया लेकिन एब अगले दिन मामले की विडिओ वायरल हुई तो याद आया कि मानवाधिकार का हनन हुआ है। पुलिस ने आनन फानन मे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि गंजा करने के आरोप मे विक्की पुत्र सुनील, प्रकाश उर्फ जग्वा पुत्र सतीश, गुड्डू पुत्र रामस्वरूप, शौरभ पुत्र महिपाल निवासीगण मोहल्ला बंसतगढ को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान किया गया है।

वहीं घटना का दूसरा पहलू भी ये है कि शोभित एक चर्चित चोर बताया जा रहा है जिसने एक ही दिन में कई अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है चोरी करते हुए भी शोभित की वीडियो वायरल हो रहीं हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button