अंकिता व प्रीति हत्याकांड में हीलाहवाली पर भड़की महिलाएं,दोषियों को फाँसी देने की मांग को लेकर रैली निकाल सौपा ज्ञापन ।

अंकिता व प्रीति हत्याकांड में हीलाहवाली पर भड़की महिलाएं,दोषियों को फाँसी देने की मांग को लेकर रैली निकाल सौपा ज्ञापन ।
हल्दुचौड़।
हाल ही में हुई अंकिता हत्याकांड में दोषियों पर कोई कार्यवाही ना होने व हाईप्रोफाइल लोगों के नाम सामने आने व बीते दिनों मोटाहल्दू क्षेत्र के खड़कपुर गांव की एक नाबालिग बेटी प्रिया आर्य की 23 अगस्त को घर से गायब होने व उसके बाद उसका शव घर से गायब होने के 24 दिन बाद फुलभट्टा के जंगल में मिलने का आज तक खुलासा ना होने पर उन्नति आजीविका स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र की महिला समूह ने जुलूस निकाला ।
जुलूस के बाद महिलाओं ने हल्दुचौड़ चौकी पहुंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसआई त्रिभुवन सिंह के माध्यम से भेजा।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि बीते दिनों फुलबट्टा में हुए प्रीति हत्याकांड पर सरकार व प्रशासन द्वारा दबाव में मामले को पूरी तरीके से दबा दिया गया है ।
उसी की तर्ज पर अंकिता हत्याकांड में भी बड़े-बड़े वीआईपी के नाम सामने आने से सरकार द्वारा पहले बुलडोजर चलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, तो वही उसके बाद 25 लाख देकर सरकार अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है ।
इस दौरान उन्नति आजीविका स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष पुष्पा जोशी ने कहा कि दोषियों को तत्काल पकड़ कर उन्हें फांसी पर लटकाया जाए,नहीं तो अगर पुलिस फांसी पर लटकाने में असमर्थ है तो उन्हें आम जनता के हवाले कर दिया जाए,जिसके बाद उनका न्याय जनता स्वयं कर लेगी ।
फुलबट्टा में हुए खड़कपुर की बेटी प्रीति हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में पुनः भारी आक्रोश पनपने लगा है।
इसपर ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुक्मणि नेगी ने प्रीति हत्याकांड मामले को भी अंकिता हत्याकांड की तर्ज पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में शिफ्ट करने की मांग की तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, ऐसा ना होने पर महिलाओं ने एक बड़े जन आंदोलन की बात कही है ।
इस दौरान उन्नति आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पुष्पा जोशी, सचिव तुलसी कांडपाल,सक्रिय महिला शांति दुमका,सीआरपी गुड्डी पपोला,सीआरपी हेमा जोशी,ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रुकमणी नेगी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।


















